कम हुआ वायु प्रदूषण, चमकने लगे हिमालय के पहाड़

May 01, 2020

कम हुआ वायु प्रदूषण, चमकने लगे हिमालय के पहाड़

लॉकडाउन के कारण इन दिनों वायु प्रदूषण में भारी कमी दर्ज की गई है। इसके चलते प्रकृति के विविध रंग नजर आने लगे हैं। सामान्य दृश्यता में वृद्धि होने के चलते सहारनपुर से इन दिनों हिमालय की चोटियां भी नजर आने लगी हैं। हालांकि यह हिमालयी चोटियां किस जगह की हैं, इसे लेकर कई तरह की चर्चा है। कोई इन्हें मसूरी के पहाड़ बता रहा है, तो कोई गंगोत्री और यमुनोत्री के। दरअसल, देहरादून के बाद मसूरी के पहाड़, उसके ऊपर यमुनोत्री के पहाड़ और फिर गंगोत्री के पहाड़ हैं। फिलहाल वन विभाग की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि नजर आ रहे पहाड़ किस जगह के हैं।

काफी पहले जब मौसम साफ और वायु प्रदूषण बेहद कम होता था तो सहारनपुर से देहरादून-मसूरी के पहाड़ दिखाई देता था, जो कि बाद में दिखना बंद हो गया। इन दिनों लॉकडाउन के कारण वायु प्रदूषण बेहद कम हो गया है। ऐसे में एक बार फिर बर्फ से ढके पहाड़ दिखने लगे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पहाड़ यमुनोत्री के आसपास के हो सकते हैं। दरअसल, सहारनपुर से यमुनोत्री का एरियल डिस्टेंस 145 किलोमीटर है, जबकि गंगोत्री का 175 किलोमीटर। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौसम पूरी तरह साफ हो और बीच में कोई पहाड़ न हो, तो इतनी दूर के पहाड़ को काफी ऊंचाई से देखा जा सकता है। खासकर इस समय वायु प्रदूषण में 40 फीसद गिरावट दर्ज की गई है और एयर क्वालिटी इंडेक्स, यानी एक्यूआइ लेवल 70 पर पहुंच गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि संभव है कि यह यमुनोत्री के पहाड़ हों। वैसे ज्यादा संभावना इस बात की है कि ये मसूरी के पहाड़ हैं।

लॉकडाउन से पर्यावरण प्रदूषण में कमी आने के बाद सहारनपुर से हिमालय की पहाड़ियां साफ दिखने लगी हैं। ये चोटियां ऊंची इमारतों से देखी जा रही हैं सहारनपुर में मसूरी तक के पहाड़ों को देखा गया है। यहां से कभी गंगोत्री व यमुनोत्री के पहाड़ों को कैमरे में कैद नहीं किया गया। हालांकि संभव है कि प्रदूषण में भारी गिरावट के कारण ऐसा संभव हुआ हो, लेकिन इसका कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है।

यह भी पढ़े-

गाजियाबाद ऑरेंज जोन में नोएडा रेड जोन में बरकरार http://uvindianews.com/news/noida-red-zone-in-ghaziabad-orange-zone-remains-intact

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम