दिल्ली के निवासी एपी सिंह ने कलेक्ट्रेट में आकर जिलाधिकारी को 21 पौधे विभिन्न प्रजातियों के किए भेंट

Aug 14, 2019

दिल्ली के निवासी एपी सिंह ने कलेक्ट्रेट में आकर जिलाधिकारी को 21 पौधे विभिन्न प्रजातियों के किए भेंट

जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद डीएम अजय शंकर पांडेय के पर्यावरण प्रेम से दिल्ली के लोग भी प्रभावित। दिल्ली के निवासी एपी सिंह ने कलेक्ट्रेट में आकर जिलाधिकारी को 21 पौधे विभिन्न प्रजातियों के किए भेंट। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के द्वारा जनपद गाजियाबाद के पर्यावरण को शुद्ध बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उनके द्वारा विभिन्न वर्गों के नागरिकों एवं महिलाओं से अपील करते हुए अधिक से अधिक जनपद में वृक्षारोपण सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के इस पर्यावरण प्रेम को देखकर दिल्ली के नागरिक भी गाजियाबाद आकर जिलाधिकारी को पौधे भेंट कर रहे हैं। इस क्रम में आज दिल्ली निवासी एपी सिंह के द्वारा उनके पर्यावरण प्रेम से प्रभावित होकर कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में आकर विभिन्न प्रजातियों के 21 पौधे भेंट किए गए। ए पी सिंह के द्वारा जिलाधिकारी को पौधे भेंट करने के उपरांत जानकारी देते हुए अवगत कराया गया है कि उन्होंने विभिन्न अखबारों तथा टीवी के माध्यम से जिलाधिकारी गाजियाबाद के पर्यावरण प्रेम को जाना और उससे प्रभावित होकर यह कार्य उनके द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी उनके पर्यावरण प्रेम को दृष्टिगत रखते हुए सहयोग करते हुए गाजियाबाद में अधिक से अधिक पौधारोपण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट यशवर्धन श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद।

यह भी पढ़े-

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रा दिवस एवं रक्षाबंधन पर्व को हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाए जाने के संबंध में डीएम ने विकास भवन के सभागार में ली बैठक जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/dm-took-a-meeting-in-the-auditorium-of-vikas-bhawan-in-connection-with-celebrating-national-day-independence-day-and-rakshabandhan-festival-in-a-cheerful-and-dignified-manner

 

 

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम