जनसंख्या नियंत्रण पर दिल्ली चलो का अभियान"

Nov 08, 2022

जनसंख्या नियंत्रण पर दिल्ली चलो का अभियान"
गाजियाबाद दिनांक 27 नवंबर 2022 I जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर 27 नवंबर,2022,  दिन रविवार को जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए , " दिल्ली चलो " का अभियान आजकल जोर -शोर से  देशभर में चलाया जा रहा है l इस अभियान में , भारत देश के 12 से अधिक राज्य , दिल्ली जनपथ की ओर प्रस्थान करने के लिए,  धड़ाधड़ आरक्षण करा रहे हैं I कई रेले और सैकड़ों बसें,  दिल्ली के जनपद पहुंचने के लिए आरक्षित की जा चुकी हैं I  ज्ञातव्य रहे कि 2 बच्चों का कानून , जनसंख्या नियंत्रण के लिए आवश्यक माना जा रहा है I आपको ज्ञात होगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने,  इस विषय पर देश के विकास के हित में तथा शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए टिप्पणी की थी I इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी ने इस विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी कि ,  देश के अंदर एक विशेष संप्रदाय की जनसंख्या बढ़ने से , असंतुलन हो गया है,  जिससे उत्तर प्रदेश को भविष्य में ,  गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा I  रैली , बैठक तथा जनसंवाद के माध्यम से अनेक राज्यों के में , इस विषय पर लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं I यह इसलिए भी आवश्यक है यदि जनसंख्या नियंत्रण नहीं किया गया तो भारत में 2040 तक राष्ट्र विरोधी  "गजवा ए हिंद " जैसी संकल्पना मूर्त रूप से स्थापित हो जाएगी और भारत की हिंदू जनसंख्या अल्पमत में पहुंच जाएगी I

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष  अनिल चौधरी ने आवाहन किया कि हमारा उद्देश्य , देश की जनसंख्या को नियंत्रित करना है ताकि देश के संसाधनों का प्रचुर मात्रा में उपयोग हो और भारत देश का अग्रणी विकास संभव हो सके I  उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति दो से अधिक बच्चे पैदा करता है तो उसको दंड का प्रावधान भी होगा तथा सरकार की ओर से मिलने वाली विभिन्न सहायताए" ,  बंद कर दी जाएगी I आगामी शीतकालीन सत्र में , संसद में इस विषय के उठाए जाने के संकेत दे दिए गए हैं ताकि जनसंख्या नियंत्रण के कार्य को मूर्त रूप में स्थापित किया जाए I
समाचार मौलिक अप्रकाशित एवं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के प्रसारण हेतु
डॉ अनिल वशिष्ठ
पत्रकार जनसंख्या समाधान फाउंडेशन गाजियाबाद=

आपकी राय !

हमारे राज्य में औद्योगिक मजदूरों के हित में क्या कानून है

मौसम