चुनाव प्रचार / ओडिशा में मोदी ने कहा- भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम

Mar 29, 2019

 चुनाव प्रचार / ओडिशा में मोदी ने कहा- भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम

    प्रधानमंत्री की कोरापुट, मेहबूबनगर और करनूल में जनसभा
    राहुल गांधी की हरियाणा और अमित शाह की बिहार-बंगाल में रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में शुक्रवार को ओडिशा के कोरापुट में रैली की। उन्होंने कहा कि भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है। मोदी दोपहर को तेलंगाना के मेहबूबनगर और शाम को आंध्रप्रदेश के करनूल में जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बिहार और बंगाल में प्रचार करेंगे।मोदी ने कहा,''ओडिशा के विकास के लिए आपके सेवक ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। दो दिन पहले ही ओडिशा एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बना, जिसने पूरी दुनिया को भारत की ताकत से परिचय कराया। भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है।

यह भी पढ़े -

खुशखबरी : इस साल एक लाख नौकरियां देगा भारतीय आईटी उद्योग जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/good-news-indian-it-industry-will-give-one-lakh-jobs-this-year

जब नीयत साफ होती है, तो अंतरिक्ष में भी सफलता तय होती है। ये नए भारत के नए आत्मविश्वास की ताकत है। इस पर पूरा देश गर्व कर रहा है। जिन्हें भारत की यह उपलब्धि छोटी नजर आती है उनकी कथनी और करनी को भी पूरा देश देख रहा है। सात दशकों से गरीबों के साथ गद्दारी कर रहे लोग अब इतना बौखला गए हैं कि देश के वैज्ञानिक, सेना और नौजवानों का आए-दिन अपमान करने लगे हैं।''

ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव

चुनाव प्रचार के लिए मोदी 1 अप्रैल को कालाहांडी में भी रैली करेंगे। पिछले चुनाव में भाजपा को यहां की 21 में से सिर्फ एक सीट मिली थी। इस बार ओडिशा की पुरी सीट से भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा चुनाव लड़ेंगे। ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़े -

Private Sector Employees: मिलेगी 20 लाख रुपये तक की टैक्स फ्री गैच्युटी जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/private-sector-employees-tax-free-gratuity-up-to-rs-20-lakh

कल भी तीन राज्यों में रैलियां की थीं

मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर, उत्तरप्रदेश के मेरठ और जम्मू-कश्मीर के अखनूर से रैलियां की थीं। इन तीन क्षेत्रों में पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को चुनाव होने हैं। मेरठ में मोदी ने विपक्ष के महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा और इसे महामिलावट बताया था। उन्होंने यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए हुए सपा, रालोद और बसपा के गठबंधन की तुलना 'सराब' से की। प्रधानमंत्री ने कहा था कि शराब इतनी बुरी चीज है कि लोगों की जिंदगी बर्बाद कर देती है। पीएम ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों को भी आड़े हाथों लिया और पूछा कि देश के सपूत चाहिए या सबूत|

यह भी पढ़े -

ईएसआई अस्पताल को 30 नए चिकित्सक मिलेंगे जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/esi-hospital-will-get-30-new-doctors

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम