अमेरिका में खाना बांट रहे हैरी और मेगन

Apr 18, 2020

अमेरिका में खाना बांट रहे हैरी और मेगन

कनाडा से अमेरिका में आकर बसे ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन की पहली सार्वजनिक गतिविधि सामने आई है। दोनों को कोरोना महामारी के चलते बंद पड़े लॉस एंजिलिस शहर में जरूरतमंदों के बीच खाना बांटते देखा गया है। अमेरिका में इनके बसने की खबर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार्च के आखिर में कहा था कि उनका देश इस शाही दंपती की सुरक्षा पर आने वाला खर्च नहीं उठाएगा। हैरी और मेगन ने एनजीओ प्रोजेक्ट एंजल फूड के साथ मिलकर गत रविवार को घर-घर खाना पहुंचाया। एनजीओ के अधिकारियों ने कहा, ह्यउन्होंने गत रविवार और फिर बुधवार को 20 से ज्यादा लोगों तक खाना पहुंचाया। उन्होंने तेजी के साथ खाना वितरित किया और हमारे काम के दबाव को कम किया।

यह भी पढ़े-

इवांका ने की लॉकडाउन नियमों की अनदेखी व्हाइट हाउस ने दी सफाई http://uvindianews.com/news/ivanka-ignores-lockdown-rules-white-house-clarifies

 

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम