राज्यों को रोहिंग्याओं की कोरोना जांच के निर्देश

Apr 18, 2020

राज्यों को रोहिंग्याओं की कोरोना जांच के निर्देश

गृह मंत्रलय ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को अपने यहां रह रहे रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थियों की जांच करने को कहा है। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात के मजहबी आयोजन में रोहिंग्याओं के सम्मिलित होने की खबरों को ध्यान में रखते हुए मंत्रलय ने जांच का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुख्य सचिवों और डीजीपी को लिखे पत्र में मंत्रलय ने कहा कि ऐसी खबरें मिली हैं कि कई रोहिंग्या मुस्लिम तब्लीगी जमात के विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए थे। ऐसे में उनके कोरोना संक्रमित होने की आशंका है। मंत्रलय ने बताया कि हैदराबाद के कैंपों में रहने वाले रोहिंग्या हरियाणा के मेवात में तब्लीगियों के एक आयोजन में शामिल हुए थे और वहां से निजामुद्दीन के आयोजन में पहुंचे थे। इसी तरह, दिल्ली के श्रम विहार और शाहीन बाग में रहने वाले रोहिंग्या जो तब्लीगी जमात की गतिविधियों में शामिल हुए थे, वे अपने कैंपों में वापस नहीं लौटे हैं। पंजाब के डेराबस्सी और जम्मू-कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में भी ऐसे रोहिंग्याओं के होने की सूचना मिली है, जो तब्लीगी जमात के लिए काम करके लौटे हैं। मंत्रलय ने कहा कि विभिन्न रिपोर्टो को देखते हुए यह जरूरी है कि रोहिंग्या मुस्लिमों और उनके संपर्क में आए लोगों की जांच की जाए। मंत्रलय के मुताबिक, दिल्ली, जम्मू और हैदराबाद समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 40,000 रोहिंग्या शरणार्थी हैं। पिछले महीने निजामुद्दीन से लौट कर जम्मू आए आठ रोहिंग्याओं को क्वारंटाइन किया गया था। देश के अलग-अलग हिस्सों में हैं करीब 40,000 रोहिंग्या मुस्लिम तब्लीगी जमात के आयोजनों में शामिल हुए थे कई रोहिंग्या गाजियाबाद में एक और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव यहां के वैशाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में कार्यरत एक डॉक्टर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले इंदिरापुरम के ज्ञानखंड निवासी एक डॉक्टर को भी पॉजिटिव पाया गया था। वहीं गौतमबुद्ध नगर एवं हापुड़ में शुक्रवार को किसी नए केस की पुष्टि नहीं हुई।

यह भी पढ़े-

अमेरिकी सरकार पता कर रही कैसे वुहान की लैब में बना कोरोना ट्रंप http://uvindianews.com/news/the-us-government-is-trying-to-find-out-how-corona-trump-became-in-wuhans-lab

आपकी राय !

अग्निवीर योजना से कितने युवा खुश... और कितने नहीं वोट करे और कमेंट में हमे वजह बातए ? #agniveer #agniveeryojana #opinionpoll

मौसम