जापान की महिला पत्रकार ने जीता हाई प्रोफाइल मी टू केस

Dec 19, 2019

जापान की महिला पत्रकार ने जीता हाई प्रोफाइल मी टू केस

टोक्यो, एएफपी: ‘मी टू’ अभियान के तहत दो साल पहले जापान में सहकर्मी रिपोर्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार शिओरी इतो ने कानूनी लड़ाई जीत ली है। टोक्यो की एक अदालत ने बुधवार को इस हाईप्रोफाइल मामले में शिओरी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए जाने-माने टीवी पत्रकार नोरीयुकी यामागुची को 33 लाख येन (करीब 21 लाख रुपये) का हर्जाना भरने का आदेश सुनाया। यामागुची को जापान के पीएम एबी शिंजो का करीबी बताया जाता है। महिला मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है।

वर्ष 2017 में ‘मी टू’ अभियान के तहत दुनियाभर में कई महिलाओं ने अपने खिलाफ हुए यौन अपराधों को सामने लाने का साहस दिखाया था। इसी के तहत शिओरी ने भी यामागुची पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हालांकि यामागुची ने शिओरी के इस आरोप को झूठा बताते हुए शिओरी पर 13 करोड़ येन (करीब 8 करोड़ रुपये) की मानहानि का मुकदमा किया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।

यह भी पढ़े-

‘यूएस’ को कलाम ने दिया था ‘जल ग्राम’ का आइडिया, जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/kalam-gave-the-idea-of-water-village-to-us

आपकी राय !

अग्निवीर योजना से कितने युवा खुश... और कितने नहीं वोट करे और कमेंट में हमे वजह बातए ? #agniveer #agniveeryojana #opinionpoll

मौसम