जेपी नड्डा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

Feb 09, 2023

त्रिपुरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ उदयपुर में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं। पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज नड्डा त्रिपुरा जाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज मुझे माता सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना करने का अवसर मिला। जब भी मैं यहां आता हूं, मुझे नई ऊर्जा मिलती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम 'सबका साथ सबका विकास' के मंत्र के साथ समाज को आगे ले जा रहे हैं।

आपकी राय !

अग्निवीर योजना से कितने युवा खुश... और कितने नहीं वोट करे और कमेंट में हमे वजह बातए ? #agniveer #agniveeryojana #opinionpoll

मौसम