Meghalaya, Nagaland Assembly Election Live: मेघालय में सुबह 11 बजे तक 26.70% और नागालैंड में 135.76% वोटिंग हुई

नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह 7 बजे से जारी है। मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हुए। दोनों राज्यों की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। मेघालय में UDP उम्मीदवार एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग का चुनाव टाला गया।
11:50 AM, 27 FEB 2023
सुबह 11 बजे तक मेघालय चुनाव 2023 में 26.70% और नागालैंड चुनाव 2023 में 35.76% मतदान दर्ज किया गया।
11:10 AM, 27 FEB 2023
मेघालय: मुख्यमंत्री कोनराड संगमा मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए तुरा में मतदान करने पहुंचे। तस्वीरें बूथ संख्या 29 की हैं।
10:50 AM, 27 FEB 2023
आपको बता दें कि सुबह 9 बजे तक मेघालय विधानसभा चुनाव में 12.06% और नागालैंड में 15.76% मतदान दर्ज़ किया गया।