OYO के मालिक रितेश अग्रवाल कर रहे है शादी, PM मोदी को किया इनवाइट

Feb 20, 2023

देश के बड़े शहरों में बहुचर्चित स्टार्टअप OYO के मालिक रितेश अग्रवाल जल्द ही शादी करने जा रहे है। वह 29 साल के है। इस बीच उन्होंने दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर आए है और उन्हें अपनी शादी का न्यौता भी दिया है। इस दौरान उनकी होने वाली पत्नी और मां भी मौजूद थी। उनकी शादी अगले महीने यानी मार्च में होगी। 1676878515oyo--1-.jpg

 

रितेश अग्रवाल में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से मुलाकात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट कर दी है। जिसमें वो पीएम मोदी के पैर छुकर आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहा है। इश दौरान अग्रवाल ने पीएम को शॉल भी उपहार में दिए।

OYO के फाउंडर रितेश अग्रवार ने तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा कि ' हम एक नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शब्द उस गर्मजोशी को व्यक्त नहीं कर सकते जिसके साथ उन्होंने हमारा स्वागत किया। मेरी मां, जो एक्सप्रेस (उत्तर) प्रदेश से महिला सशक्तिकरण और गीत के लिए उनकी दृष्टि से प्रेरित हैं, उनसे मिलने के लिए उत्साहित थीं। अपना कीमती समय निकालने के लिए और आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रायगड़ा, गिर, लद्दाख, रामेश्वरम, मेघालय और अन्य जगहों पर भारत में पर्यटन और उद्यमशीलता के विकास को सक्षम करने के लिए प्रतिबद्ध!'

रितेश अग्रवाल सबसे कम आयु में अरबपतियों में से एक है उन्होंने 19 वर्ष की आय़ू में OYO की स्थापना की थी। OYO अब 80 देशों में 800 से अधिक शहरों में काम करता है और इसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती होटल श्रृंखलाओं में से एक माना जाता है। रितेश अग्रवार की शादी का नाम सुनने वाले इस बीच इंटरनेट पर उनकी पत्नी का नाम और वे कहा कि रहने वाली है सर्च कर रहे है।

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम