प्लास्टिक बैन - भंडारा करना पड़ा महंगा, नगर निगम ने किया ₹25 हज़ार जुर्माना

Aug 09, 2019

प्लास्टिक बैन - भंडारा करना पड़ा महंगा, नगर निगम ने किया ₹25 हज़ार जुर्माना

अगर आप खुले में भंडारा लगाने जा रहे हैं तो संभल जाएं। इसके लिए पूरी तैयारी करनी पड़ेगी। लोगों को प्लास्टिक थर्माकोल की थाली की बजाय स्टील से बने या पत्तल में भोजन कराना होगा। नहीं तो नगर निगम आप पर जुर्माना कर देगा।

पुराने बस अड्डे स्थित मुनेश लस्सी वाले द्वारा सड़क पर भंडारे का आयोजन करने के आरोप में 25 हजार का जुर्माना लगाया है। भंडारे में प्लास्टिक से बनी प्लेट का इस्तेमाल किया जा रहा था। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार का कहना है कि भंडारे में नगर निगम बर्तन बैंक बनाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान निगम को इस अभियान में सफलता भी मिली थी। प्लास्टिक और इससे बनी वस्तुओं पर प्रतिबंध लगने के बाद निगम ने भंडारे और सार्वजनिक स्थानों पर लगने वाले भंडारों में प्लास्टिक के बर्तन पर पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आदेश दे दिया चुका है।

बुधवार को सुबह निगम कार्यालय में यह सूचना मिली कि पुराने बस अड्डे पर किसी व्यक्ति द्वारा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। अपर नगर अधिकारी प्रमोद कुमार और नगर स्वास्थ्य अधिकारी वीपी शर्मा क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे। मुनेश लस्सी वाले द्वारा खुले में भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। इसमें सड़क पर गंदगी मिली। यही नहीं भंडारे में प्लास्टिक से बनी प्लेट, गिलास और चम्मच का प्रयोग किया जा रहा था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मुनेश पर 25 हजार का जुर्माने लगाया है।

यह भी पढ़े-

ई-कॉमर्स पर मांगे सुझाव, जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/ask-for-suggestions-on-e-commerce

आपकी राय !

हमारे राज्य में औद्योगिक मजदूरों के हित में क्या कानून है

मौसम