पेड़ों पर ही किशमिश बन जाएंगे अंगूर के गुच्छे

Apr 21, 2020

पेड़ों पर ही किशमिश बन जाएंगे अंगूर के गुच्छे

कृषि वैज्ञानिकों की पेड़ों पर ही अंगूर के गुच्छों को सुखाकर किशमिश में बदलने की टेक्नोलॉजी से किसानों को उम्मीद बंधी है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) के वैज्ञानिकों की पेड़ों (लता) पर ही अंगूर के गुच्छों को सुखाकर किशमिश बनाने की टेक्नोलॉजी वरदान बनकर आई। आइसीएआर के हॉर्टिकल्चर उप महानिदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस विधि से अंगूर किसानों को होने वाले नुकसान को रोकने में मदद मिली है। डॉ. सिंह ने बताया कि इसके तहत पेड़ पर अंगूर के पके गुच्छों को चार से पांच दिन ही रोका जा सकता है, जिसके बाद वह खराब होने लगता है। निर्यात न होने और घरेलू बाजार में मांग घटने की वजह से महाराष्ट्र के किसानों की हालत खराब हो रही थी। इसे सुखाकर किशमिश बनाने को मजदूर नहीं मिल रहे थे, जो बागों से अंगूर तोड़ सकें। इसीलिए यह टेक्नोलॉजी काम आई। इसमें दो खास तरह के रसायनों को पानी में मिलाकर गुच्छों पर निश्चित समय के अंतर पर तीन छिड़काव करना होता है। इसके 12वें दिन तक अंगूर सूखकर किशमिश में बदल जाता है।

कोविड-19 के विश्वव्यापी प्रकोप के चलते घरेलू बाजार से लेकर वैश्विक बाजार तक किसानों के लिए अंगूर खट्टे लगने लगे हैं। हर साल लगभग ढाई हजार करोड़ मूल्य का निर्यात होने वाला अंगूर इस बार धरा रह गया। महाराष्ट्र में कोरोना के चलते उत्पादक मंडियों में कारोबार बंद रहा, जिससे घरेलू बाजार में भी अंगूर की सप्लाई भी नहीं हो सकी है।
डॉ. सिंह ने बताया, पिछले साल 2,335 करोड़ रुपये की लागत का 2.46 लाख टन अंगूर का निर्यात किया गया था। चालू सीजन में छह अप्रैल तक केवल 85 हजार टन अंगूर निर्यात यूरोपीय संघ के देशों को किया जा सका। कुल उत्पादन का 85 अकेले महाराष्ट्र में होता है, बाकी में कर्नाटक, आंध्र व तेलंगाना प्रमुख हैं। देश के 1.37 लाख हेक्टेयर भूमि में अंगूर की खेती की जाती है।

एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रॉडक्ट एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीडा) के मुताबिक भारत ने पिछले साल लगभग 250 करोड़ मूल्य के 20 हजार टन किशमिश निर्यात किया था। इसकी मांग तुर्की, अमेरिका, चिली, यूरोपीय संघ के देशों के अलावा दक्षिणी अफ्रीकी देशों में है। आइसीएआर के वैज्ञानिकों ने विकसित की तकनीक किसानों की किल्लत और तुड़ाई में हो रही थी दिक्कत |

यह भी पढ़े-

डब्ल्यूएचओ निर्देशित कीटाणुनाशक कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी http://uvindianews.com/news/who-directed-disinfectant-effective-against-corona-virus

आपकी राय !

क्या आप ram mandir से खुश है ?

मौसम