वैज्ञानिकों ने खोजा कोरोना वायरस का जिनोम सिक्वेंस

Apr 17, 2020

वैज्ञानिकों ने खोजा कोरोना वायरस का जिनोम सिक्वेंस

कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में जहां हाहाकार मचा है वहीं गुजरात के वैज्ञानिकों ने कोविड 19 वायरस का जिनोम सिक्वेंस खोज निकालने का दावा किया है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के खिलाफ जंग में जहां इससे मदद मिलेगी, वहीं इसकी वैक्सीन खोजने में भी यह मददगार होगा। गुजरात बायोटेक्नालॉजी रिसर्च सेंटर (जीबीआरसी) के निदेशक चैतन्य जोशी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जीबीआरसी ने कोरोना संक्रमित अलग-अलग सौ लोगों के सैंपल लिए व उनका डीएनए टेस्ट किया। जोशी बताते हैं, वायरस में एक माह में दो बार मामूली परिवर्तन देखा गया। स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव डॉ जयंती रवि ने बताया कि वैज्ञानिकों ने वायरस के मूल को खोजा है। कोविड 19 में अब तक 9 म्यूटेशन पाए गए हैं। गुजरात की स्टेट लैब ने 3 नए म्यूटेशन को खोजा है। इससे पहले 6 म्यूटेशन खोजे जा चुके हैं। शोध से कोविड की हिस्ट्री का पता चलेगा, साथ ही उसकी दवा या वैक्सीन ईजाद करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े-

मास्क पहनने और शारीरिक दूरी नियमों का हो कड़ाई से पालन गृह मंत्रलय http://uvindianews.com/news/strict-observance-of-wearing-masks-and-physical-distance-rules-home-ministry

आपकी राय !

अग्निवीर योजना से कितने युवा खुश... और कितने नहीं वोट करे और कमेंट में हमे वजह बातए ? #agniveer #agniveeryojana #opinionpoll

मौसम