Tripura Assembly Elections Live: त्रिपुरा में किसकी बनेगी सरकार? 11 बजे तक 32.06% मतदान हुआ

Feb 16, 2023

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। राज्य की 60 सीटों पर आज मतदान जारी है। सभी अलग- अलग पार्टियों के 259 के उम्मीदवार मैदान में है। जिसमें 31 महिला उम्मीदवार है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीत शाम 4 बजे तक मतदान होगा।  त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र के महारानी तुलसीबती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बूथ नं. 16 में मतदान किया।

12: 40, 16 FAB 2023

माणिक सरकार ने भाजपा पर साधा निशाना

माणिक सरकार CPIM नेता त्रिपुरा और पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमे सुचना मिली है कि कहीं-कहीं भाजपा की ओर से असामाजिक तत्व परेशानी खड़ी कर रहे हैं और लोगों को निर्भय होकर वोट डालने से रोक रहे हैं। लेकिन जनता वोट डालने की पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि 'हमारे लोगों को जो जानकारी मिलती है उसकी सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दी जाती है। वह बेहद सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर क्या कार्रवाई की जाती है, इसकी और जांच करने की जरूरत है। कुछ जगहों पर जहां मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति नहीं है, वे सड़कों को अवरुद्ध कर रहे हैं और चुनाव आयोग से गुहार लगा रहे हैं कि अगर उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया तो वे दूसरों को वोट नहीं डालने देंगे। यह एक सकारात्मक संकेत और एक दृढ़ प्रयास है।'

11: 05, 16 FAB 2023

त्रिपुरा में 11 बजे तक 32.06 प्रतिशत मतदान हुआ। धलाई विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तर 33.92 फीसदी, गोमती में 30.57 प्रतिशत, खोवाई में 30.88 प्रतिशत, उत्तरी त्रिपुरा में 29.48 प्रतिशत और सिपाहीजाला में 31.72 प्रतिशत हुआ मतदान।

त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता और  CPI (M) नेता माणिक सरकार ने कहा कि  हमें जानकारी मिल रही है कि कुछ जगह भाजपा के कुछ बदमाश मतदान के दौरान परेशानी पैदा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिससे मतदाता निडरता से अपना वोट न डाल सकें। कुछ जगह पर मतदाता सड़कों पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

11: 40, 16 FAB 2023

बीजेपी सांसद सीएम बिप्लब देब ने आज त्रिपुरा चुनाव 2023 के लिए वोट डाला। भाजपा सांसद  बिप्लब देब ने कहा कि "हम किसी भी चुनाव को छोटा या बड़ा नहीं देखते हैं। जनता सर्वोच्च है और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने हमें 2018 में सत्ता दी और COVID के बावजूद, हमने राज्य के सभी क्षेत्रों में काम किया। लोग यह जानते हैं।" त्रिपुरा लंबे समय तक अंधेरे में रहा। आज युवा आशावान है, महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान है और बुजुर्ग भरोसा दिखाते हैं। यह गायब था। लोग आज अपने भविष्य के लिए फैसला ले रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान जारी है। त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता और  CPI (M) नेता माणिक सरकार ने अगरतला में वोट डाला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, सुबह नौ बजे तक 13.23% मतदान हुआ।

आपकी राय !

क्या आप ram mandir से खुश है ?

मौसम