श्रमिक एप पर ऑनलाइन भर सकेंगे बैंक का विवरण
श्रमिक एप पर ऑनलाइन भर सकेंगे बैंक का विवरण
निर्माण कार्य में लगे पंजीकृत श्रमिकों को बैंक खाते का विवरण अपलोड कराने के लिए श्रम विभाग के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। श्रमिक घर बैठे एप पर बैंक खाते का विवरण अपलोड कर सकेंगे। श्रमिकों के लिए विभाग ने यूपीबीओसीडब्ल्यू नाम का एप लांच किया गया है। उप श्रमायुक्त राजेश मिश्र ने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से श्रमिकों को सहायता राशि दी जा रही है। मगर बड़ी संख्या में पंजीकृत श्रमिकों के बैंक खाते का विवरण नहीं होने के कारण उनको लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्रमिकों के लिए विभाग ने एप लांच किया है। श्रमिक घर बैठे मोबाइल में इस एप को गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं। इसमें श्रमिकों को सत्यापन के लिए मोबाइल नंबर, श्रमिक पंजीयन संख्या व आधार संख्या भरनी होगी। इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा। यह ओटीपी श्रमिकों को किसी को नहीं बताना है। ओटीपी से दिए गए विकल्प में भरकर सत्यापित करना है। इसके बाद नाम, पिता का नाम जानकारी भरने का कॉलम खुल जाएगा। आधार संख्या फिर से सत्यापित करनी होगी। आधार का डाटा भरने के बाद मोबाइल नंबर पर दोबारा से ओटीपी आएगा। ओटीपी भरते ही बैंक खाते से संबंधित कॉलम खुल जाएगा। बैंक खाते का विवरण भरने के बाद अपडेट पर क्लिक करना होगा। यदि इस दौरान कोई परेशानी आती है तो श्रमिक विभाग के सहायता नंबर 7607089707, 7906537147 पर कॉल कर सकते हैं।
यह भी पढ़े-
छूटे निराश्रितों को जल्द दें राशन व भत्ता http://uvindianews.com/news/give-ration-and-allowance-to-the-destitute-soon
