वेतन बढ़ोतरी के लिए जिंबाब्वे के अधिकारी हड़ताल पर

Nov 08, 2019

वेतन बढ़ोतरी के लिए जिंबाब्वे के अधिकारी हड़ताल पर

हरारे : जिंबाब्वे में आसमान छूती महंगाई से तंग आकर नागरिक सेवा अधिकारियों ने देशव्यापी हड़ताल कर वेतन में बढ़ोतरी की मांग की। उनका कहना है कि जरूरत की सभी चीजों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में वह वर्तमान में मिल रहे वेतन से अपना गुजारा नहीं कर पा रहे हैं। प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग सिविल सेवा अधिकारियों के लिए बनाए गए एपेक्स काउंसिल कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए थे। लोगों ने गाना गाने और नाचने के साथ ही सरकार के खिलाफ पोस्टर लहराए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों व पुलिस बलों में झड़प भी हुई।

बीते कुछ समय में अफ्रीकी देश में महंगाई वृद्धि दर बहुत अधिक बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों के मुताबिक अब यह 300 फीसद पर पहुंच गई है। लोगों का जीवन अधिक प्रभावित हुआ है। महंगाई नियंत्रित करने और वेतन वृद्धि के लिए डॉक्टर व नर्स पहले ही 63 दिनों से हड़ताल पर थे। सरकार हड़ताल में शामिल 77 डॉक्टरों को बर्खास्त भी कर चुकी है, लेकिन विरोध कम नहीं हुआ है। अब नागरिक सेवा अधिकारी भी इसमें शामिल हो गए हैं। बुधवार की हड़ताल में हिस्सा लेने वाले शिक्षक चाल्र्स मुबवांडरिक्वा ने कहा, ‘महंगाई की समस्या पर सरकार तक सीधा संदेश पहुंचाने के लिए हम इकट्ठा हुए हैं। अगर सरकार चाहती हैं देश का कामकाज ठप ना हो तो उसे वेतन बढ़ोतरी करनी पड़ेगी।’

यह भी पढ़े-

होटल, रेस्टोरेंट के रसोई घर का निरीक्षण कर सकेंगे ग्राहक, जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/customers-will-be-able-to-inspect-the-kitchen-of-the-hotel-restaurant

आपकी राय !

हमारे राज्य में औद्योगिक मजदूरों के हित में क्या कानून है

मौसम