Bharat Nyay Yatra: राहुल गांधी करेंगे 2.0 यात्रा की शुरुआत, 14 जनवरी से शुरू होगा सफर... 6200 किमी की होगी पदयात्रा

Dec 27, 2023

Bharat Nyay Yatra: राहुल गांधी एक बार सड़क पर पदयात्रा करते हुए दिखेंगे, कांग्रेस ने फैसला लिया है कि वह 6200 किलोमीटर की यात्रा करेंगे जहां सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए दिखाई देंगे.

Bharat Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत न्याय यात्रा करने वाले हैं, पिछले साल सितंबर से शुरू होकर 14 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा खत्म हो गई थी. अब एक बार फिर राहुल गांधी पदयात्रा करने जा रहे हैं. राहुल भारत न्याय यात्रा करने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से वह सामाजिक-आर्थिक न्याय दिलाने के लिए सड़क पर लड़ाई लड़ेंगे. 

पूर्वोत्तर से शुरू होगी पदयात्रा 

भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की थी, जहां उन्होंने अपार समर्थन मिला था. इस बार वह भारत न्याय यात्रा करेंगे. इसकी शुरुआत पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर से शुरू होगी और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पर जाकर खत्म होगी. इस तरह यह यात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर चलेगी करेगी. इस यात्रा का मुख्य बिंदू सामाजिक और आर्थिक न्याय की बुनियाद पर टिकी होगी. यह यात्रा 6200 किलोमीटर की होगी, इसका बड़ा हिस्सा पैदल ही चला जाएगा. लेकिन कहीं कहीं बस से भी यात्री का जाएगी. बता दें कि भारत न्याय यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा का 2.O में का संस्करण बताया जा है और इसकी शुरुआत 14 जनवरी से होगी. 

झंडा दिखाकर खरगे करेंगे पदयात्रा की शुरुआत

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को मणिपुर में भारत न्याय यात्रा को रवाना करने के लिए झंडा दिखाएंगे. इसी तरह यात्रा की आधिकारिक शुरुआत हो जाएगी. इसके बाद 20 मार्च मुंबई में खत्म हो जाएगी. भारत न्याय यात्रा करीब 14 राज्यों और 85 जिलों से होकर गुजरेगी. जिसमें मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र पहुंचेगी. 

कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से लिआ फैसला

कांग्रेस महासचिव केके वेणुगोपाल ने बुधवार (27 दिसंबर) को प्रेस कांफ्रेंस में भारत न्याय यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि 21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से इस बात का फैसला लिया है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे जो पूर्व शुरू होकर पश्चिम तक पहुंचेगी. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी के इस फैसले से राहुल गांधी भी सहमत हैं. 

आपकी राय !

uniform civil code से कैसे होगा बीजेपी का फायदा ?

मौसम