बरेली में बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर में कार सवार तीन दोस्तों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Feb 10, 2023

Road Accident: उत्तर प्रदेश के बरेली से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां गुरुवार देर रात को अज्ञात वाहन ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में मारे गए तीनों युवक एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। आनन-फानन में लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा है हादसा गुरुवार आधी रात के बाद करीब ढाई बजे गांधी अद्यान से कैंट की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। दरअसल, कुछ युवक शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान गांव बुखारा निवासी विशाल, झील गौटिया निवासी सुरेंद्र और अरविंद के रूप में हुई है। वहीं इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मोर्चरी में रखवाए गए शव

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी में रखवाया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सड़क पर लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं इस हादसे में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

आपकी राय !

uniform civil code से कैसे होगा बीजेपी का फायदा ?

मौसम