पौधों को पसंद संगीत, धुन सुन तेजी से बढ़ते हैं

May 25, 2019

पौधों को पसंद संगीत, धुन सुन तेजी से बढ़ते हैं

-उद्योग विहार (जून 2019)- प्रयागराज।
संगीत वह विधा है जो हर किसी को आकर्षित करती है। डीजे की तेज धुन, धूम-धड़ाके से दूर मध्यम संगीत हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। कई शोध में यह साबित भी हो चुका है। कई शोध में यह साबित भी हो चुका है कि संगीत का शौक सिर्फ इंसानों को ही नहीं, बल्कि पेड़-पौधे भी इसकी ओर आकर्षित होते हैं। इसी से प्रेरित होकर प्रयागराज स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित उद्यान में इसके लिए व्यवस्था की गई। पेड़-पौधों को संगीत सुनने के लिए पूरे उद्यान में स्पीकर लगाए गए हैं। इनमें सुबह-शाम वैदिक मंत्रों और देशभक्ति गीतों की धुन बजती है। संगीत सुनकर पौधों के बढ़ने की रफ्तार तेज होती है तो वैदिक मंत्रों और देश भक्ति गीतों की मध्यम धुनों के कारण पौधों में प्रकाश संश्लेषण के जरिए भोजन बनने की प्रक्रिया में भी इजाफा हो रहा है। उद्यान प्रभारी विजय किशोर सिंह बताते हैं कि पार्क के एक हिस्से में आम का बाग है, जिसमें दशहरी आम होते हैं। बाग के सड़क की तरफ वाले हिस्से में पेड़ों पर लगने वाले आम की ग्रोथ पिछली दो फसलों से बेहतर हुई है और आम पहले से ज्यादा रसीले होने लगे हैं। इस हिस्से में सुबह-शाम वैदिक मंत्र और भजन की धुन बजती है। बाग के दूसरे हिस्से में संगीत की धुन नहीं पहुंच पाती, सो उस हिस्से के पेड़ों में आम का साइज छोटा होता है और वह कम रसीले होते हैं। इसके साथ उद्यान में सड़क के किनारे लगे अशोक, गुलमोहर, सजावटी पेड़ों में यूनीप्रेस, पाइकस की ग्रोथ भी बढ़ी है।

यह भी पढ़े-

घर में प्रदूषण बना रहा ‘सिक बिल्डिंग सिंड्रोम’ का शिकार, जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/the-victims-of-sick-building-syndrome-making-home-pollution

घर पर भी कर सकते हैं प्रयोग:
इसका प्रयोग घर पर भी किया जा सकता है। घर पर ही गमलों में दो अलग-अलग पौधे लगाएं, एक पौधे को नियमित रूप से समय दें, खाद-पानी के साथ उसे संगीत सुनाए और उस पर हाथ फेरे। दूसरे पौधे को दूर से खाद-पानी दें, दूसरे पौधे के मुकाबले पहले पौधे की ग्रोथ अधिक होगी।

यह भी पढ़े-

फेक न्यूज पर रोक के लिए सिंगापुर ने बनाया कानून, जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/singapore-has-made-laws-to-stop-fake-news

असर भी दिखा

विवि में वनस्पति विभाग के प्रो. एनबी सिंह ने बताया कि पेड़ों पर संगीत का कितना असर होता है, इस पर लगातार शोध चल रहे हैं। उद्यान अधीक्षक डाॅ. सीमा सिंह राणा ने बताया कि पौधे तेजी से बढ़े, इसके लिए हुए शोध के आधार पर ही वैदिक मंत्रों व देश भक्ति गीतों की धुनों को प्रसारित किया जा रहा है। इसका असर भी दिख रहा है। बीते दिन वर्ष में उद्यान में पौधों की अच्छी ग्रोथ हुई है।

यह भी पढ़े-

अब विमान यात्रियों को मिलेगा मनपंसद खाना, जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/now-the-passengers-will-get-the-customized-food

आपकी राय !

क्या आप ram mandir से खुश है ?

मौसम