देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के सिर अपुन ताज पहनाया

Jun 03, 2019

देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के सिर अपुन ताज पहनाया

उद्योग विहार (जून 2019)नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार देश की बागडोर संभाल ली है। राष्ट्रपति भवन में गुरुवार शाम आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम के बाद पिछली सरकार में गृह मंत्री रहे लखनऊ से बीजेपी के सांसद राजनाथ सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ऐसे में साफ है कि मोदी सरकार 2.0 में उनका कद दूसरे नंबर का ही रहेगा। सरकार में तीसरे नंबर पर अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। आपको बता दें कि पीएम के साथ कुल 24 कैबिनेट मंत्रियों, 9 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। सरकार में चैथे मंत्री के तौर पर बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पिछली सरकार में सड़क परिवहन मंत्री रहे नितिन गडकरी ने शपथ ली। इसके बाद सदानंद गौड़ा ने अंग्रेजी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इससे पहले पीएम और तीन अन्य मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली थी। पिछली सरकार में रक्षा मंत्री रहीं निर्मला सीतारमण, छक्। के सहयोगी दल एलजेपी के प्रमुख रामविलास पासवान, मुरैना से जीते बीजेपी सांसद और पिछली सरकार में मंत्री रहे नरेंद्र सिंह तोमर, पटना साहिब से जीते रविशंकर प्रसाद ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

अब जान लेते हैं प्रधानमंत्री की पूरी टीम को

1- नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)- कार्मिक, परमाणु ऊर्जा, जन शिकायत और पेंशन, अंतरिक्ष मंत्रालय
2- राजनाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री)- रक्षा मंत्रालय
3- अमित शाह (कैबिनेट मंत्री)- गृह मंत्रालय
4- नितिन गडकरी (कैबिनेट मंत्री)- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
5- निर्मला सीतारमण (कैबिनेट मंत्री)- वित्त और कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय

यह भी पढ़े-

 कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की घटना पर नोएडा थाना फेस 2 पुलिस द्वारा कार्रवाई न करना चिंताजनक  जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/noida-police-station-on-the-incident-of-sexual-harassment-at-the-workplace

6- सदानंद गौड़ा (कैबिनेट मंत्री)- रसायन और उर्वरक मंत्रालय
7- पीयूष गोयल (कैबिनेट मंत्री) - रेलवे, वाणिज्य, उद्योग मंत्रालय
8- रमेश पोखरियाल निशंक (कैबिनेट मंत्री)- मानव संसाधन विकास मंत्रालय
9- रविशंकर प्रसाद (कैबिनेट मंत्री)- कानून और न्याय, संचार, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना मंत्रालय
10- राम विलास पासवान (कैबिनेट मंत्री)- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
11- नरेंद्र सिंह तोमर (कैबिनेट मंत्री)- कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय
12- हरसिमरत कौर बादल (कैबिनेट मंत्री)- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
13- एस. जयशंकर (कैबिनेट मंत्री)- विदेश मंत्रालय
14- थावर चंद गहलोत (कैबिनेट मंत्री)- सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय
15- अर्जुन मुंडा (कैबिनेट मंत्री)- आदिवासी मामलों का मंत्रालय
16- स्मृति ईरानी (कैबिनेट मंत्री)- महिला और बाल विकास मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय
17- हर्षवर्धन (कैबिनेट मंत्री)- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय
18- प्रकाश जावड़ेकर (कैबिनेट मंत्री) - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय
19- धर्मेंद्र प्रधान (कैबिनेट मंत्री)- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्रालय
20- मुख्तार अब्बास नकवी (कैबिनेट मंत्री)- अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय
21- प्रह्लाद जोशी (कैबिनेट मंत्री)- संसदीय मामले, कोयला और खान मंत्रालय

यह भी पढ़े-

IOC की ओर से सस्‍ता पेट्रोल का ऑफर, इन लोगों को मिलेगा फायदा जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/offer-of-cheap-petrol-from-ioc-these-people-will-get-the-advantage

22- महेंद्र नाथ पांडेय (कैबिनेट मंत्री) - कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
23- अरविंद सावंत (कैबिनेट मंत्री) - भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय
24- गिरिराज सिंह (कैबिनेट मंत्री) - पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय
25- गजेंद्र सिंह शेखावत (कैबिनेट मंत्री) - जल शक्ति मंत्रालय
26- संतोष गंगवार (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) - श्रम और रोजगार मंत्रालय
27- राव इंद्रजीत सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) - सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन और नियोजन मंत्रालय
28- श्रीपद नाईक (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) - आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा मंत्रालय (राज्य मंत्री)
29- जितेंद्र सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) - पूर्वोत्तर विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक,
जनशिकायत और पेंशन, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय (राज्य मंत्री)
30- किरण रिजिजू (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) - युवा मामले और खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री)
31- प्रह्लाद सिंह पटेल (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) - संस्कृति और पर्यटन
32- आरके सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) - बिजली, नवीन और नवीकरणीय उर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता (राज्य मंत्री)
33- हरदीप सिंह पुरी (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) - शहरी विकास और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (राज्य मंत्री)
34- मनसुख मंडाविया (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) - जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन और उर्वरक (राज्य मंत्री)
35- फग्गन सिंह कुलस्ते (राज्य मंत्री)- इस्पात राज्य मंत्री
36- अश्विनी चौबे (राज्य मंत्री)- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री
37- वीके सिंह (राज्य मंत्री)- सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री

यह भी पढ़े-

'अनपढ़ ड्राइवर पैदल यात्रियों के लिए ख़तरा', राजस्थान हाईकोर्ट ने सभी अनपढ़ लोगों को मिले ड्राइविंग लाइसेन्स को रद्द करने का आदेश दिया जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/an-illiterate-driver-hazards-for-pedestrians-the-rajasthan-high-court-ordered-canceling-driving-licenses-to-all-illiterate-people

38- कृष्ण पाल गुज्जर (राज्य मंत्री)- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
39- दानवे रावसाहेब दादाराव (राज्य मंत्री)- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री
40- जी. किशन रेड्डी (राज्य मंत्री)- गृह राज्य मंत्री
41- पुरुषोत्तम रुपाला (राज्य मंत्री) कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री
42- रामदास अठावले (राज्य मंत्री)- सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण राज्य मंत्री
43- अनुराग सिंह ठाकुर (राज्य मंत्री)- वित्त और कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री
44- बाबुल सुप्रियो (राज्य मंत्री)- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री
45- संजीव कुमार बालियान (राज्य मंत्री)- पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री
46- धोत्रे संजय शमराव (राज्य मंत्री)- मानव संसाधन विकास, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री
47- साध्वी निरंजन ज्योति (राज्य मंत्री)- ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
48- सुरेश अंगादि (राज्य मंत्री)- रेल राज्य मंत्री49- नित्यानंद राय (राज्य मंत्री)- गृह राज्य मंत्री
50- वी मुरलीधरन (राज्य मंत्री)- विदेश, संसदीय कार्य राज्य मंत्री

यह भी पढ़े-

आर्थिक मोर्चे पर चीन से पिछड़ा भारत, 5 साल के सबसे निचले स्तर पर GDP जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/backward-india-on-the-economic-front-gdp-at-the-lowest-level-of-5-years 

51- रेणुका सिंह (राज्य मंत्री)- आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री
52- सोम प्रकाश (राज्य मंत्री)- वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री
53- रामेश्वर तेली (राज्य मंत्री)- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री
54- प्रताप चंद्र सारंगी (राज्य मंत्री)- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री
55- रतन लाल कटारिया (राज्य मंत्री)- जलशक्ति और सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण राज्य मंत्री
56- कैलाश चौधरी (राज्य मंत्री)- कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री
57- देबाश्री चौधरी (राज्य मंत्री)- महिला और बाल विकास राज्य मंत्री
58- अर्जुन राम मेघवाल (राज्य मंत्री)- संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री अब जान लेते हैं प्रधानमंत्री की पूरी टीम को

उद्योग विहार के प्रधन संपादक सत्येन्द्र सिंह केन्द्रीय मंत्राी भारत सरकार जनरल रि.द्ध वी.केसिंह को बधई देते हुए। छाया उद्योग विहार

उद्योग विहार के प्रधन संपादक सत्येन्द्र सिंह केन्द्रीय मंत्राी भारत सरकार नरेन्द्र सिंह तोमर को बधई देते हुए।

उद्योग विहार के प्रधन संपादक सत्येन्द्र सिंह भाजपा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को बधई देते हुए।

यह भी पढ़े-

महाराष्ट्र में 2019-20 के लिए PG मेडिकल पाठ्यक्रमों में 10% EWS कोटा लागू नहीं होगा सुप्रीम कोर्ट जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/supreme-court-will-not-impose-10-ews-quota-in-maharashtra-pg-medical-courses-for-2019-20

आपकी राय !

हमारे राज्य में औद्योगिक मजदूरों के हित में क्या कानून है

मौसम