गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर सीट पर भाजपा पहले पायदान पर

Apr 06, 2019

गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर सीट पर भाजपा पहले पायदान पर

गाजियाबाद
मुख्य मुकाबला: जनरल वी.के.सिंह (भाजपा), सुरेश बंसल (सपा) और डोली शर्मा (कांग्रेस) उम्मीदवारलेकिन असली लड़ाई भाजपा और सपा के बीच.
लोकसभाचुनाव 2014: भाजपा के जनरल वी.के.सिंह ने कांग्रेस के राज बब्बर को पांच लाख से अधिक मतों से हराया था। लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और धौलाना में भाजपा आगे।
विधानसभा चुनाव 2017: सभी पांच विधानसभा सीटें लोनी, मुरादनग, साहिबाबाद, गाजियाबाद और धौलाना में भाजपा ने कब्जा जमाया।
प्रमुख मुद्दे: कानून-व्यवस्था, रोजगार, बड़े आवासीय प्रोजेक्ट में फंसे आवंटी, सफाई व्यवस्था।

यह भी पढ़े-

भारतीय महिलाएँ किसी को बलात्कार के मामले में झूठा फँसाने की बजाय चुपचाप पीड़ा सह लेंगी : त्रिपुरा हाईकोर्ट [निर्णय पढ़े], जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/indian-women-will-suffer-silently-instead-of-making-false-allegations-in-rape-case-tripura-high-court-read-the-verdict

गौतमबुद्धनगर
मुख्य मुकाबला: डाॅ. महेश शर्मा (भाजपा), सत्यवीर नागर (बसपा), और अरविंद सिंह चैहान (कांग्रेस) मुख्य दलों के उम्मीदवार, भाजपा के सामने बसपा के गुर्जर-दलित-मुसलमान गठजोड़ की कठिन चुनौती।
लोकसभा चुनाव 2014: भाजपा के डाॅ. महेश शर्मा ने सपा के नरेंद्र भाटी को दो लाख से अधिक मतों से हराया था। नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा पर भाजपा आगे।
विधानसभा चुनाव 2017: सभी पांच विधानसभा सीटें नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद और खुर्जा भाजपा ने जीती।
प्रमुख मुद्दे: कानून-व्यवस्था, हाउसिंग प्रोजेक्ट में बिल्डरों के चंगुल में फंसे आवंटी, रोजगार।

यह भी पढ़े-

डॉ. महेश शर्मा एवं जनरल वी.के. सिंह को फिर मिला जनता का विश्वास, जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/dr-mahesh-sharma-and-general-v-k-the-lion-found-the-trust-of-the-public

कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद का समर्थन करने वाले भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की अन्य लोकसभा सीटों पर सक्रियता को लेकर संशय बना हुआ है। टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में असंतोष भी है। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से भाजपा के विधान परिषद सदस्य ठाकुर जयवीर सिंह के बेटे अरविंद सिंह चैहान को कांग्रेस का टिकट मिलने से स्थानीय नेता नाराज हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुराज सिंह कहते हैं, ‘‘2014 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा में शामिल हो गया था, ठीक वैसा ही इस बार भी हो जाए तो आश्चर्य नहीं करना चाहिए।’’ केंद्रीय नेतृत्व ने स्थानीय नेताओं को बयानों से बचने को कहा है जिससे भाजपा को मुसलमान विरोधी भावनाएं भड़काने का मौका ना मिले। मेरठ विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर मनोहर सिंह कहते हैं, ‘‘2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में मुसलमान नेताओं के विवादास्पद बयानों ने हिंदू मतदाताओं को इनके खिलाफ एकजुट किया था जिसका फायदा भाजपा को मिला था। इस बार मुसलमान नेताओं के संयम बरतने के कारण पिछले चुनावों जैसी स्थिति नहीं है।’’ वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी में हुए पहले चरण का चुनाव जिस पार्टी ने जीता वही अंत तक आगे बनी रही। इसीलिए इस इलाके का चुनाव बेहर महत्वपूर्ण हो गया है। गाजियाबाद के बड़े गन्ना किसान और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता मांगेराम त्यागी कहते हैं, ‘‘गन्ना किसानों का बकाया भुगतान लोकसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा है। भाजपा सरकार के लिए किसानों की नाराजगी से निबटना आसान नहीं होगा।’’ गन्ना किसानों में बढ़ते असंतोष और इससे होने वाले चुनावी नुकसान को रोकने के लिए भाजपा ने यूपी सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा और भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर को आगे किया है। दोनों नेता किसानों के बीच बैठकें करके भाजपा सरकार में गन्ना किसानों की बेहतरी के लिए किए गए कार्य गिना रहे हैं। सुरेश राणा कहते हैं, ‘‘पश्चिमी यूपी की 55 चीनी मिलों में पिछले चार वर्षों का भुगतान
भाजपा सरकार ने कराया है। अब करीब चार माह का भुगतान ही बकाया है जिसे पराई सत्र खत्म होने से पहले पूरा कर दिया जाएगा।’’ गन्ना किसानों के लिए सरकार की घोषणाएं और लंबित भुगतान के मसले को भुनाने में जुटे विपक्ष के लिए पश्चिमी यूपी में पहले चरण का चुनाव रोचक हो गया है, जिसमें भाजपा के सामने वर्ष 2014 की एकतरफा जीत को बचाए रखने की बेहद कठिन चुनौती है।

यह भी पढ़े-

स्थानीय निकायों के कर्मचारी ग्रेच्यूटी भुगतान अधिनियम के तहत ग्रेच्यूटी पाने के हक़दार : सुप्रीम कोर्ट [निर्णय पढ़े], जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/employees-of-local-bodies-deserve-gratuity-under-the-gratitude-payment-act-supreme-court-read-the-decision

जनरल वी.के.सिंह की उपलब्धियाँ

  1.  ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे का निर्माण, जिससे मेरठ की दूरी 45 मिनट में व गुडगांव की 75 मिनट में संभव।
  2. मेट्रो का जाल नया बस अड्डा (शहीद स्थल) से दिलशाद गार्डन चालू हो गया है तथा नोएडा सेक्टर-62 से इंदिरापुरम होते हुए मोहननगर को जोड़ने के लिए कार्य चालू है।
  3.  गाजियाबाद में हिंडन हवाई अड्डे का शुभारंभ आम जनता के लिए किया गया। जिसमें यात्रीगण मात्र 2500 रूपए में अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं।
  4.  एलिवेटेड रोड़ का निर्माण एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसकी वजह से शहर में ट्रैफिक कम हुआ है और लोगों को दिल्ली पहुंचने में मात्र 12 मिनट का समय लगता है।
  5. गाजियाबाद में रैपिड रेल के प्रोजेक्ट पर कार्य चालू हो गया है। रैपिड रेल के बनने से दिल्ली से गाजियाबाद एवं मेरठ जाने में काफी सहुलियत हो जाएगी।
  6.  एनएच-24 (वर्तमान में एनएच-9) पर यूपी गेट से मेरठ तक मेरठ एक्सप्रेस-वे का कार्य लगभग पूर्ण होने को है, जिसके बनने से दिल्ली से मेरठ की दूरी मात्र 45 मिनट में तय की जा सकेगी।
  7.  गाजियाबाद में बुनकर मार्ट की स्थापना की जा रही है जिसकी वजह से जहां बुनकरों को फायदा होगा। वहीं उद्योग धंधों को भी इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े-

आरबीआई ने रेपो रेट 0.25% घटाई, सभी तरह के लोन सस्ते होने की उम्मीद, जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/rbi-cuts-repo-rate-by-0-25-hopes-for-all-types-of-loans-to-be-cheap

डाॅ. महेश शर्मा की उपलब्धियाँ

  1. जेवर, अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, गौतमबुद्धनगर को मिला।
  2.  ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे का निर्माण, जिससे मेरठ की दूरी 45 मिनट में व गुडगांव की 75 मिनट में संभव।
  3. मेट्रो का जाल बॉटेनिकल गार्डन से मैजेंटा मेट्रो लाइन की शुरूआत। ग्रेटर नोएडा, जेवर, फरीदाबाद, गाजियाबाद एवं नोएडा एक्सटेंशन तक।
  4. पासपोर्ट सेवा केंद्र (नोएडा) नोएडा सेक्टर, 19 में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ।
  5.  सांस्कृतिक भवन ग्रेटर नोएडा, परी चैक में 25 एकड़ भूमि में शुभारंभ। (परियोजना लागत: 289 करोड़)
  6.  भारतीय पाक कला संस्थान सेक्टर 62, (पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत) नोएडा में शुभारंभ। (परियोजना लागत: 98 करोड़)
  7. विद्युत परियोजना खुर्जा 1201 एकड़ भूमि में स्वीकृति। 25000 रोजगार अवसर। (परियोजना लागत: 11000 करोड़)
  8.  महामाया μलाईओवर को चिल्ला रेगुलेटर से जोड़ता एलिवेटेड मार्ग (परियोजना लागत: 650 करोड़)
  9.  बॉटेनिकल गार्डन नोएडा के सेक्टर 38 में 164 एकड़ में बनाया गया। (परियोजना लागत: 400 करोड़)
  10. ओखला पक्षी विहार का पुनर्विकास कार्य 300 एकड़ में किया गया कार्य। (परियोजना लागत: 70 करोड़)
  11.  हैबिटेट सेंटर 25 एकड़ भूमि में सेक्टर 94 में शुभारम्भ।
  12.  राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत (परियोजना लागत: 110 करोड़)
  13.  गौतमबुद्धनगर को सिटी आॅफ अपैरल का दर्जा मिला और अपैरल पार्क 280 एकड़ में बनाने की मंजूरी मिली। जिसपर 250 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके बनने से लगभग पांच लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से तथा लाखों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। वहीं 70 प्रतिशत रोजगार तो सिर्फ महिलाओं को ही मिलेगा।

यह भी पढ़े-

डील /अमेरिका ने भारत को 24 सीहॉक हेलिकॉप्टर बेचने को मंजूरी दी, पनडुब्बी नष्ट करने में कारगर, जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/deal-us-approves-india-to-sell-24-seahawk-helicopters-effective-in-destroying-submarine

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम